Review Overview
शिवपुरी। समाज में हिंसा का भाव बढ़ता जा रहा है। अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया से सजा दिलाने के बजाय बदला लेने का तालिबानी तरीका उपयोग किया जा रहा है। मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील का है। यह गैंगरेप पीड़िता के भाइयों ने आरोपियों की बहन का गैंगरेप कर डाला। यानी गैंगरेप के बदले गैंगरेप। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही पक्ष आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।
कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सीतापुर गांव में रहने वाली एक विधवा महिला उम्र 28 साल 6 जनवरी की रात अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। आधी रात शौच के लिए पीड़िता नीचे उतरी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आधी रात अकेला नीचे पाकर मुकेश लोधी, सुनील लोधी और बबलू लोधी ने मिलकर बारी-बारी से उसका बलात्कार कर दिया। पीडिता अपने मायके में रह रही थी उसकी ससुराल गुढा गांव में हैं। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अपराध क्रमांक 11/20 पर आरोपियो के खिलाफ धारा 376D और 506 B के तहत मामला दर्ज कर लिया।
वही इसी मामले को जोडते हुए इसी गांव में इसी रात एक ओर गैंगरेप की वारदात कोलारस पुलिस ने दर्ज की हैं। 27 वर्षीय विवाहिता ने कोलारस पुलिस को बताया कि रात में वह घर में अकेली थी अपने पति का इंतजार कर रही थी। रात में दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। विवाहिता ने अपने पति को आने की समझ दरवाजा खोला तो गांव के ही राजकुमार लोधी ओर प्रतिपाल लोधी घर में घुस गए ओर उसका दोनो ने जबरिया बलात्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामले को पीड़िता के बयानो के आधार पर अपराध क्रंमाक 13/20 पर आरोपियो के खिलाफ 376 D के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।
आंवले का चौंकाने वाला पहलू
इस मामले का चौंकाने वाला पहलू यह है कि विधवा महिला से बलात्कार के तीन आरोपियों में से दो सुहागन महिला के भाई हैं और तीसरा उसका पति जबकि सुहागन महिला के सामूहिक बलात्कार की दोनों आरोपी विधवा महिला के भाई हैं।