फूलबाग-गुरुद्वारा मार्ग एक माह रहेगा बंद?

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

फूलबाग गुरुद्वारे से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के स्लैब डालने के लिए एक महीने तक रूट डायवर्ट किया जाएगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को प्रस्ताव देकर एक माह तक के लिए रूट डायवर्सन मांगा है। हालांकि, डबरा में 10 से 20 फरवरी तक होने वाले धार्मिक आयोजन के कारण पुलिस की व्यस्तता के कारण डायवर्सन के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर प्लान पर विचार किया जा रहा है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

डायवर्सन प्लान लागू होने के बाद शिंदे की छावनी से नौगजा रोड होकर जीडीए रोड और पड़ाव से मोतीमहल रोड पर ट्रैफिक लोड ज्यादा बढ़ जाएगा। अभी भी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से फूलबाग तक आने वाला रोड एक तरफ से बंद ही रखा गया है। अब इस रूट को फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारे तक पूरी तरह (दोनों साइड से) बंद किया जाएगा। इस मामले में यातायात थाना प्रभारी धनंजय शर्मा का कहना है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से रूट डायवर्सन का प्लान आया है। उन्होंने लक्ष्मीबाई समाधि से फूलबाग होते हुए गुरुद्वारे तक एक महीने का ब्लॉक मांगा है। फिलहाल डबरा के आयोजन को लेकर अमला तैनात है। फिर भी इस प्लान पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही निर्णय लेंगे।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ट्रैफिक डायवर्ट, तो शिंदे की छावनी से पड़ाव तक ऐसे होगा सफर
शिंदे की छावनीः जो वाहन शिंदे की छावनी से पड़ाव, रेलवे स्टेशन जाते हैं वह डायवर्सन के बाद नौगजा रोड से होते हुए मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे होते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पहले से फूलबाग चौराहे की तरफ मुड़ना होगा। वहां से लक्ष्मीबाई समाधि होते हुए पड़ाव, स्टेशन की तरफ जा सकेंगे।
गुरुद्वारा रोडः शिंदे की छावनी से अर्जी वाले गणेशजी मंदिर होते हुए फूलबाग तक वाहन चालक नहीं जा सकेंगे। इन वाहन चालकों को गुरुद्वारे के पीछे की रोड से होते हुए जल विहार या मोतीमहल होकर फूलबाग और पड़ाव के लिए निकलना होगा।
पड़ाव रोडः पड़ाव से फूलबाग आने वाले वाहन चालक को लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने से होकर मोतीमहल-बैजाताल या फिर मानस भवन-बोट क्लब जल विहार होते हुए नदी गेट की तरफ जा सकेंगे। वाहन गोपाल मंदिर और चिड़ियाघर तक पहुंच सकेंगे।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!