नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| 95 साल बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. घटना शुक्रवार रात की है. गोली बुजुर्ग के पेट में घुसकर पीठ से बाहर निकल गईत गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब क उनकी मौत हो चुकी थी. घटना जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि मृतक परिवार में चल रहे झगड़ों की वजह से परेशान था. मृतक 95 वर्षीय रामाधार 80-A नेहरू कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे. वह डेयरी चलाते थे. पहले वह पीएनटी कॉलोनी में दूध की डेयरी चलाते थे, जिसे अब मृतक का सुरेश चंद्र गुप्ता चलाता है. शुक्रवार रात रामाधार अपने कमरे में थे, जबकि परिवार के दूसरे सदस्य अपने काम में बिजी थे. अचानक, उन्हें जोर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने रामाधार को खून से लथपथ पाया. उनकी 12-बोर की लाइसेंसी राइफल पास में पड़ी थी. परिजनों ने इसकी सूचना बेटे को दी. घर पहुंचते ही सुरेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक एक कुर्सी पर बैठा था. उसने बंदूक को पेट से सटाई और ट्रिगर दबा दिया. गोली पेट के आर-पार हो गई, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है और उसे कब्जे में ले लिया गया है. नोट में मृतक ने कथित तौर पर लिखा है कि वह पारिवारिक कलह से बहुत परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

