
ग्वालियर। बालाजी दरबार मैना वाली गली के महंत, अखिल भारतीय संत समिति धर्म प्रचार पुजारी संघ के प्रदेश महामंत्री गौरव महाराज का देवलोक गमन जाना अत्यंत दुखदाई है। अचानक गौरव महाराज के देवलोक गमन जाने से सैंकड़ों भक्तों को भी गहरा आघात पहुंचा है।
बालाजी के परम भक्त गौरव महाराज बचपन से ही सनातन धर्म में निहित धार्मिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पित थे। गौ सेवा व समाज सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहे। गौरव महाराज अपनी धार्मिक शक्तियों के द्वारा विविध व्याधिओं से परेशान रुग्ण मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। ग्वालियर अंचल ही नहीं सम्पूर्ण मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित अनेक प्रातों में उनके भक्त बड़ी संख्या में मौजूद हैँ। वे देवलोक गमन से पूर्व अंतिम सांस तक प्रभु सेवा में लगे रहे। ह्रदयाघात के समय भी बालाजी दरबार में आयोजित अन्नकूट उत्सव की तैयारी में भक्तिभाव से व्यस्त थे। तभी उनकी तबियत खराब हो गई उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देवलोक गमन हो गया।
उनके निधन का समाचार जैसे ही उनके भक्तों को पता चला उनके बीच दुख की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में भक्तगण मैना वाली गली बालाजी दरबार पहुंचे और अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संत समाज ने भी युवा संत के असमय गोलोक गमन पर गहन शोक व्यक्त किया है, अनेक सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठनों ने भी उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
भास्कर प्लस न्यूज परिवार भी उनके देवलोक गमन पर अपनी सादर श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।
– धीरज राजकुमार बंसल | भास्कर प्लस डाट काम

