– सड़कों पर गिटटी बजरी फैलाकर कराते है जाम, प्रशासन भी मौन

ग्वालियर। आजकल ग्वालियर में नया फैशन चल पड़ा है। लोग बनवाते है अपना आशियाना और परेशाना करते है जनता को। नया बाजार में भी यही हाल है। यहां एक महोदय द्वारा अपना आशियाना बनवाया जा रहा है और सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर जाम लगाया जा रहा है। सड़क पर गिटटी, बजरी, सरिये बेतरतीब पड़े है इससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। निगम में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
आपको बता दें कि ग्वालियर नगर निगम और यातायात पुलिस का काम शहर को व्यवस्थित करने का है। परंतु यही दोनों विभाग काम नहीं करेंगे तो जनता तो फिर भगवान भरोसे ही है। आजकल ग्वालियर में अमूमन देखने में आ रहा है कि ग्वालियर की सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाकर अस्थाई अतिक्रमण किया जाता है। इस अतिक्रमण के कारण सड़कों पर जाम लग जाता है और आम आदमी परेशान होता है। शहर में आप यह हालत आये दिन देख सकते है। नया उदाहरण नया बाजार का है। यहां एक महोदय द्वारा अपनी बिल्डिंग बनवाई जा रही है, परंतु वह लोगों को परेशान कर रहे है। वह मकान तो बनवा रहे है और सड़क पर अतिक्रमण भी कर रहे है। वह अपने मकान के लिये जो बिल्डिंग मटेरियल मंगवा रहे है उसे सड़क पर रख रहे है इसके कारण अस्थाई अतिक्रमण हो रहा है और जाम के हालात घंटों बने रहते है। जब कुछ लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की तो वहां से भी इन महोदय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जब इनसे लोगों ने सड़क से मटेरियल हटाने को कहा तो वह अपनी जान पहचान की धौंस तक देने लगे वह कहते है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता उनकी सब सेटिंग है। अब बताईये जनता बेचारी कहां जाये तब इस समस्या का हाल निकले।

