पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेटे की सगाई हुई, जल्द शहनाई गूंजेगी


भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की सगाई हुई। भोपाल के इंद्र मल जैन की पोती से शिवराज सिंह के छोटे बेटे की सगाई हुई है। सगाई के बाद दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई गूंजेगी।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे का रिश्ता भोपाल के मशहूर डॉक्टर इन्दर मल जैन के बेटे संदीप जैन की बेटी से हुआ है। कुणाल और संदीप जैन की बेटी अमेरिका में साथ पढ़ाई करते थे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और संदीप जैन अब समधी होंगे।