Headlines

सरकार की योजनाओं के चलते हर वर्ग के लोग BJP से जुड़ना चाहते हैं: ज्योतिरादित्य सिंधिया

– ग्वालियर क़ो सदस्यता में बनाना है रिकॉर्ड: नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर। केंद्र प्रदेश सरकार की योजना के चलते हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ एवं ग्वालियर जिले में डेढ़ लाख नए सदस्य बनने के लक्ष्य के साथ चल रही है। यह अभियान न केवल सदस्य संख्या बढ़ाएगा बल्कि विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा से जोड़ने का एक प्रयास भी है। उक्त बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा साठ फुटा रोड, भीम नगर जाटव धर्मशाला पर महा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता  तन, मन लगाकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाएं और स्वयं भी सदस्य बनें। जिससे ग्वालियर जिला सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बना सके। उन्होंने कहा कि भारत की मिट्टी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है, लेकिन जब हम उस तक नहीं पहुंचते हैं तो उसके मन में पीड़ा होती है तब विपक्षी ताकतों के दुष्प्रचार के कारण उसके मन में संकोच का भाव आ जाता है। हमें इस संकोच के दायरे को समाप्त करना है और उन्हें अपने साथ जोड़ना है। इस दृष्टि से यह सदस्यता अभियान आपके लिए एक सुअवसर है। इस अवसर पर महिलाओं ने बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिला सदस्यता प्रभारी एवं महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, अशोक जैन, रामेश्वर भदौरिया, वीरेंद्र जैन, धर्मेंद्र राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।