नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। तिघरा बांध पर पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों दो दिन पहले घर से तिघरा जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद से ही लापता थे। सोमवार को इनकी लाश मिली है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पानी में नहाने उतरे होंगे और इसी दौरान गहरे पानी में चले गए होंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तारागंज के रहने वाले मोहित उर्फ बाबू(25) पुत्र राजकुमार रजक और अभिषेक(24) पुत्र जानकीप्रसाद सगर दोनों खास दोस्त थे। दोनों 23 मई को स्वजनों से बोले कि तिघरा बांध पर घूमने जा रहे हैं। इसके बाद यह लौटकर ही नहीं आए। स्वजनों ने जनकगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस इन्हें ढूंढ रही थी। इनके कपड़े और बाइक तिघरा बांध के किनारे ही मिले। सोमवार सुबह जब यहां से लोग गुजरे तो पानी में दोनों की लाश उतराती नजर आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

