नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। प्रयागराज और झांसी स्टेशनों की तर्ज पर अब ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट सिस्टम में परिवर्तन होने जा रहा है। रेलवे ने स्टेशन पर अब डिपार्चर अलर्ट सिस्टम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसमें ट्रेन रवाना होने से पहले घंटियों की आवाज आएगी। इसके बाद ट्रेन नंबर और नाम के साथ अनाउंस किया जाएगा कि ट्रेन रवाना होने जा रही है। इससे यात्रियों के बीच सतर्कता फैलेगी और ट्रेन छूटने के मामले कम हो जाएंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अक्सर देखा जाता है कि प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकने पर यात्री पानी लेने या खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए उतरते हैं और अचानक ट्रेन चलने पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। कई बार ट्रेन अचानक चल देती है, जिससे या तो यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है या फिर चलती ट्रेन में चढने के चक्कर में वे हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसी जोखिम को कम करने के लिए अब उद्घोषणा के साथ टन-टन-टन की आवाज गूंजेगी। यह घंटी इस बात का संकेत होगी कि ट्रेन कुछ ही पलों में प्लेटफार्म छोड़ने वाली है। जैसे ही घंटी की आवाज थमेगी, ट्रेन अपनी गति पकड़ लेगी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर इस कार्य के लिए इंटीग्रेशन का काम शुरू कराया गया है, क्योंकि चारों प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का आवागमन होता है। ज्यादातर ट्रेनों के प्लेटफार्म भी निर्धारित हैं। ऐसे में प्लेटफार्मों के हिसाब से ट्रेनों के नंबर व नाम सिस्टम में इंटीग्रेट करने का काम किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

