नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले शरारती तत्वों पर अब आसमान से नजर रखी जा रही है। रेलवे ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दो आधुनिक ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। यह ड्रोन झांसी और ग्वालियर सेक्शन में ट्रेनों के साथ उड़ाए जा रहे हैं, जिससे रेलवे ट्रैक और आसपास की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके। इसका कारण है कि झांसी से लेकर रायरू-बानमोर तक आए दिन ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पिछले दिनों वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस पर भी पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में आरोपी पकड़ लिए जाते हैं, लेकिन कई बार अंधेरे और सुनसान इलाकों का फायदा उठाकर भाग जाते हैं। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर डालने के लिए रील बनाने वाले युवक-युवतियां भी रेलवे ट्रैक पर आ जाते हैं। ऐसे में अब ड्रोन के माध्यम से इनकी निगरानी की जा सकेगी। डीआरएम कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक हर महीने दो से चार ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं दर्ज होती हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों पर पत्थरबाजी से न सिर्फ रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इसी को देखते हुए अब हाईटेक निगरानी सिस्टम लागू किया गया है। झांसी और ग्वालियर आरपीएफ पोस्ट को दिए गए ड्रोन सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। ट्रेन गुजरने के दौरान ड्रोन सेक्शन में उड़ाए जाएंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ड्रोन से मिलने वाली लाइव फुटेज कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी और उसका रिकार्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आरपीएफ द्वारा ड्रोन उड़ाकर निगरानी करने के लिए एसपी आफिस में आवेदन दिया गया है, जिससे भविष्य में पुलिस द्वारा वीआइपी मूवमेंट के दौरान लगाए जाने वाले प्रतिबंध के दौरान ट्रेनों की निगरानी की दृष्टि से ड्रोन उड़ाने में छूट मिल सके। इसके अलावा आरपीएफ निरीक्षक मनोज शर्मा के साथ ही दो जवानों को भी ड्रोन उड़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। अब धीरे-धीरे कर अन्य जवानों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे अलग-अलग शिफ्ट में ये जवान ड्रोन को उड़ाकर ट्रेनों व ट्रैक की निगरानी कर सकें।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

