नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। गोविंदबाग स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वां एपिसोड सुना।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच आपसी संवाद, आत्मीयता और संगठन की भावना और अधिक मजबूत होती है। प्रधानमंत्री जी के विचार समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, स्थानीय संस्कृति और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित होते हैं, जो कार्यकर्ताओं में समाज के लिए कुछ नया करने की ऊर्जा भरते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से मैदानी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलती है और वे नए उत्साह के साथ जनसेवा के कार्यों में जुट जाते हैं। इस मौके पर भाजपा जनसेवक धीरज राजकुमार बंसल, पंकज राजकुमार बंसल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

