नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | सिरोल इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 12 साल की बच्ची का शव शुक्रवार रात भिंड के मौ इलाके में मिला है। शव सिंध नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में था। आशंका है कि उसका काफी हिस्सा मगरमच्छ खा गए। पिता और मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बच्ची के सौतेले पिता का कहना है कि 24 मई को बेटी ने घर में फांसी लगा ली थी। बदनामी और पुलिस के डर से उसने शव को भिंड ले जाकर नदी किनारे दबा दिया। बच्ची का चेहरा खराब है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुलिस के मुताबिक, बच्ची पांचवीं में पढ़ती थी। 25 मई को उसके सौतेले पिता ने सिरोल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को पिता के बयानों और हाव-भाव पर पहले दिन से ही संदेह था। पुलिस लगातार उस पर नजर रखे हुए थी और कड़ियां जोड़ने में जुटी थी। शुक्रवार रात को जब भिंड के मौ में सिंध नदी के किनारे से लड़की की बॉडी रिकवर हुई तो पूरा मामला पलट गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। चूंकि शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है, इसलिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जा सकता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मौत वाकई फांसी से हुई है या फिर सौतेले पिता की कहानी में कोई गड़बड़ है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर पुलिस के मुताबिक- नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में मिला है। सौतेला पिता इसे सुसाइड बताकर लाश को छिपाने की बात कह रहा है, लेकिन पुलिस हत्या के एंगल को खारिज नहीं कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। आरोपी पिता से पूछताछ जारी है। छात्रा के सौतेले पिता के पास एक ईको वैन कार है, जिसे वह ट्रैवल्स एजेंसी के लिए टैक्सी के रूप में चलाता है। छात्रा की 6 और 8 साल की दो छोटी बहनें हैं। छात्रा सौतेले पिता के साथ 8 साल से रही थी। बच्ची का पहला पिता भिंड में रहता है। उसकी मां ने पहले पिता को छोड़ दिया था।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

