नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। शहर के जनकगंज इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने रिश्तों की मर्यादा को पार करते हुए अपनी 12 वर्षीय मासूम नातिन के साथ ही अश्लील छेड़छाड़ की। वह अपने मोबाइल में बालिका को गंदी वीडियो दिखाता था। बार-बार बोलता था, ऐसे ही करो। जब बालिका विरोध करती तो मां के पास न भेजने की बात कहता। बालिका के कभी टी-शर्ट में हाथ डालकर अश्लील हरकत करता तो कभी गोद में बैठा लेता। बालिका के माता-पिता का तलाक हो चुका है। बालिका पिता के साथ रहती है। मां से न मिलने देने की धमकी दादा दे रहा था, इसलिए वह चुपचाप सबकुछ सहती रही। जब उसे उसकी मां अपने साथ छुट्टियों में सूरत ले गई तब उसने दादा की हैवानियत रोते हुए बयां की। इस मामले में सूरत पुलिस ने जीरो पर एफआइआर दर्ज की और केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेज दी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्री बाजार में रहने वाले युवक की शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद बेटी का जन्म हुआ। बेटी की उम्र अभी 12 वर्ष है। दंपत्ति के बीच झगड़ा होता था। इसके चलते दोनों में 20 अक्टूबर 2023 को तलाक हो गया। कोर्ट ने बेटी की कस्टडी पिता को दी। पिता के साथ उसके माता-पिता भी रहते हैं। जबकि बालिका की मां सूरत में ज्योतिष है। पिता के घर से जाने के बाद दादा-दादी के साथ ही बालिका रहती है। बालिका के साथ नवंबर से मार्च तक दादा ने ही अश्लील हरकत की। वह अक्सर रात को सोते समय बालिका के पास पहुंच जाता था। फिर बालिका को मोबाइल में गंदे वीडियो दिखाता था। जब वह मना करती तो धमकी देने लगता था। इसके बाद खुद अश्लील हरकत भी करता था। दादा की हैवानियत का शिकार बालिका की परीक्षा 19 मार्च को खत्म हो गई। इसके बाद बालिका को उसकी मां सूरत अपने साथ ले गई। यहां मां के साथ अक्सर बालिका गुमसुम रहती थी। कई बार खाना भी नहीं खाती थी। इस पर मां ने पूछा कि अगर घर की याद आ रही है तो वह छोड़ आएगी। इस पर बालिका बोलने लगी कि वहां नहीं जाना। दादा गंदे हैं और गंदी हरकत करते हैं। वह फूट-फूटकर रोई और पूरी घटना अपनी मां को बता दी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

