नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| ग्वालियर से वीरपुर और रूठियाई तक जल्द नई ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस नई सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इस परियोजना को लेकर शुरुआती तैयारियां पूरी कर ली हैं। संचालन के लिए जरूरी रेक भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। ग्वालियर स्टेशन पर आईसीएफ के कुछ रेक पहुंच चुके हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि ट्रेन चलाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। फिलहाल सिर्फ औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कोरोना काल से पहले ग्वालियर से इटावा तक नैरोगेज ट्रेन चलती थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। अब धीरे धीरे इस रूट पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। अभी कैलारस तक ट्रेनें चल रही हैं और वीरपुर तक रूट का ट्रायल भी पूरा हो चुका है। इससे करीब पांच साल बाद वीरपुर के लोगों को फिर से ट्रेन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिस वजह से लंबे समय से लोकल ट्रेन की मांग की जा रही थी। खासकर ग्वालियर से रूठियाई तक रोजाना नौकरी, व्यापार और दूसरे कामों के लिए काफी लोग आते जाते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त साधन नहीं मिल पाते। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से ऐसे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। योजना के मुताबिक, ग्वालियर से रूठियाई तक मेमू ट्रेन और वीरपुर तक आईसीएफ कोच वाली ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे इलाके की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को बेहतर और आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

