नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा महापौर को भेजे गए संभावित मौलिक निधि समाप्त करने के प्रस्ताव को लेकर अब नगर निगम की राजनीति गर्माने लगी है। विपक्षी पार्षद निगमायुक्त के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसको लेकर पार्षद दल की एक अहम बैठक परिषद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में सोमवार को आयोजित की गई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नगर निगम की राजनीति अब गर्माने लगी है। परिषद में लगातार हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब विपक्षी पार्षद आयुक्त संघ प्रिय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसे लेकर अंदरखाने रणनीति तेज हो गई है। बैठक में आयुक्त संघ प्रिय द्वारा महापौर को भेजे गए उस प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसमें मौलिक निधि समाप्त करने की बात कही गई है। यह प्रस्ताव नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव प्रमोद शुक्ला के 2 मार्च के पत्र के साथ आया है। इसी मुद्दे को लेकर पार्षदों में नाराजगी है और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी की जा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार हो रही रणनीति में मौलिक निधि का मामला प्रमुख है। क्योंकि बजट में महापौर निधि के जिस प्रावधान की बात कही जा रही है। उस नगर पालिक निगम (लेखा एवं वित्त) नियम 2018 में नगरीय निकाय के अन्य जनप्रतिनिधि भी आते हैं। ऐसी स्थिति में इस पत्र के मुद्दे को पर्दे के पीछे रखा जाएगा। परिषद के अंदर पूर्व के ठहरावों पर अमल नहीं करने, सीवर सकर मशीन सहित और आयुक्त अधिकारों पर रोक जैसे मुद्दों को 21 अप्रैल को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
65 सदस्यीय परिषद में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 45 पार्षदों के हस्ताक्षर जरूरी है। भाजपा के पास 41 पार्षद हैं, ऐसे में शेष समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस पार्षदों को साधने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष हरीपाल, सभापति मनोज तोमर, अनिल सांखला, अपर्णा पाटिल, रवि तोमर, देवेंद्र राठौर, बृजेश श्रीवास और विधायक प्रतिनिधि कृष्णराव दीक्षित मौजूद रहे। अब अगली रणनीतिक बैठक 14 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसमें मुद्दों को अंतिम रूप देकर हस्ताक्षर अभियान तेज किया जाएगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

