– अवैध ओपन अहाते बने सिरदर्द, शराबी कसते है लड़कियों पर फब्तियां
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर में शराब दुकानों के बाहर खुलेआम शराबखोरी और अवैध अहाते कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। प्रशासन की सख्ती और मध्य प्रदेश की नई आबकारी नीति के तहत अहातों पर प्रतिबंध के बावजूद, शहर के कई इलाकों में शराब माफिया सक्रिय हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कंपू, बहोड़पुर, लक्ष्मीगंज, मेला रोड, सिटी सेंटर आदि क्षेत्रों में शराब दुकान के बाहर अस्थायी तौर पर टेबल-कुर्सी लगाकर अवैध अहाते संचालित किए जा रहे हैं। देर रात तक शोर-शराबे और असामाजिक गतिविधियों से स्थानीय निवासी परेशान हैं। हजीरा क्षेत्र में यादव धर्मकांटे के पास स्थित दुकान पर रात 12.30 बजे तक न केवल शराब बेची जा रही है, बल्कि खुले में बैठकर पिलाने की व्यवस्था भी की गई है। कंपू, पड़ाव और सिटी सेंटर क्षेत्रों में दुकानों पर रात भर बिक्री और सिटी सेंटर के पास व कंपू में शराबियों द्वारा महिलाओं व लड़कियों से अभद्रता व हंगामे के मामले सामने आए हैं। शराब दुकानों के पास भीड़ जमा होने से वहां से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों के लिए असुरक्षित माहौल बन गया है। कंपू, सिटी सेंटर जैसे पॉश इलाकों में भी शराबियों द्वारा महिलाओं से बदसलूकी की खबरें आई हैं। कंपू पर दुकान के नीचे ही ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी जगह पर पानी, सोड़ा और चखने का पूरा सामान उपलब्ध रहता है। हाल ही में पनिहार और मुरार जैसे क्षेत्रों में शराब ठेकों से जुड़े विवादों ने हिंसक रूप लिया है, जिसमें गोलीबारी और मारपीट की घटनाएं हुई हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

