नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | गर्मी के इस मौसम में रेलवे का सुविधाजनक सफर का दावा खोखला साबित हो रहा है। ग्वालियर से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों का बुरा हाल है। हालात यह हैं कि 22 कोच की पूरी ट्रेन को संभालने की जिम्मेदारी महज एक या दो टीटीई के कंधों पर डाल दी गई है। स्टाफ की इस भारी कमी का खामियाजा उन यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्होंने महीनों पहले अपनी कंफर्म सीट बुक कराई थी। इसके चलते हर दिन यात्री काफी परेशान हो रहे है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर स्टेशन पर टीटीई की कमी अब एक गंभीर संकट बन चुकी है। यहां स्वीकृत पदों से करीब 18 टीटीई कम हैं। ट्रेनों में चलने वाले टीटीई के साथ प्लेटफार्म चेङ्क्षकग और ऑफिस के कामों के बाद स्टाफ बचता ही नहीं है। यही कारण है कि 100 से 150 किलोमीटर तक यात्रियों को कोई टिकट चेक करने वाला नहीं मिलता। रेलवे की कार्यप्रणाली में भेदभाव का आलम यह है कि ट्रेनों में उपलब्ध टीटीई अपनी पूरी ड्यूटी केवल एसी कोचों की ठंडी हवा में बिता रहे हैं। वहीं स्लीपर कोचों को पूरी तरह उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। इस गर्मी और पसीने से तरबतर यात्री जब अपनी सीट पर किसी अनाधिकृत व्यक्ति को बैठा देखते हैं, तो वे मदद के लिए टीटीई को ढूंढते हैं, लेकिन पूरी ट्रेन छान मारने के बाद भी कोई जिम्मेदार रेलकर्मी नजर नहीं आता।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इनका कहना
ट्रेनों में टीटीई की कमी है। इसी को देखते हुए इन दिनों ड्राइव चलाई जा रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी कम हो। लेकिन यह बात सही है कि स्लीपर कोच में टीटीई कम ही पहुंच पाते हैं।
अमन वर्मा, सीनियर डीसीएम झांसी
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

