नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें
असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें
सत्ताधारी DMK महज 61 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। वहीं, AIADMK 65 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।
केरलम में UDF को बढ़त: कुल 140 सीटों में UDF को 102 सीटों पर बढ़त मिल गई है। LDF को 35 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस 3 सीटों पर जीत गई है।
असम में फिर हिमंता सरकार: कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 97 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं।
पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में से 10 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें CM रंगास्वामी की पार्टी 5 सीटें जीत चुकी है। BJP, कांग्रेस, DMK, ADMK ने एक-एक सीट जीती है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

