ग्वालियर। घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और उनके अवैध व्यावसायिक उपयोग के कारण कालाबाजारी की समस्या ग्वालियर में गंभीर हो गई है। प्रशासन ने इस पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वर्तमान में क्षेत्र में गैस की किल्लत और आपूर्ति में देरी के चलते घरेलू सिलेंडरों के अवैध व्यापार और ऊंचे दामों पर बिक्री की खबरें सामने आई। कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिये प्रशासन ने बीते दिनों दाल बाजार में बड़ी कार्रवाई भी की थी। खाद्य विभाग की टीम ने दाल बाजार स्थित श्री राम मिष्ठान भंडार पर छापा मारकर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए थे, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावा कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने गणेश, विनायक, श्री प्रिया, राधे इंडेन और पूनम गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। गैस डिलीवरी हॉकर के लिए आईडी कार्ड और ऑनलाइन रसीद पर्ची साथ रखना अनिवार्य है। सिलेंडर डिलीवरी के बाद उपभोक्ता के हस्ताक्षर लेना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ कनेक्शन भी काटा जा सकता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिले में जिन घरों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध है, उन्हें 3 महीने के भीतर कनेक्शन लेना होगा, अन्यथा उनके एलपीजी कनेक्शन बंद किए जा सकते हैं। यह कदम रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है। वर्तमान में उपभोक्ताओं को महीने में केवल एक ही सिलेंडर मिल पा रहा है। दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 21 से 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल पोर्टल पर लागू कर दिया गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
हेल्पलाइन नंबर जारी
ग्वालियर प्रशासन ने गैस की किल्लत या कालाबाजारी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। नंबर इस प्रकार है 7247560709, 7000878489।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

