नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| शहर में नकली नोट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ‘चूरन गैंग’ का खुलासा हुआ है। यह गैंग लोगों को 10 गुना मुनाफे का लालच देकर उन्हें ‘चिल्ड्रन बैंक’ के नोट थमा देता था। महाराजपुरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो डेयरी व्यवसायी को 30 लाख के नकली नोट की डिलीवरी देने आया था। आरोपी आजाद अली के काम करने का तरीका बेहद शातिर थी। आरोपी लोगों को एक रुपए के बदले 10 रुपए देने का लालच देता था। खुद को नकली नोट का बड़ा कारोबारी बताकर कहता था कि उसके नोट इतने असली जैसे हैं कि कोई पहचान नहीं सकता। वह शिकार को फंसाने के लिए पहले 500, 200 और 100 के असली नोट देता था और दावा करता था कि ये उसके बनाए ‘नकली’ नोट हैं। जब पीड़ित उन नोटों को बाजार में चलाता और वे आसानी से चल जाते, तो उसे यकीन हो जाता कि नोट हुबहू असली जैसे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
महाराजपुरा टीआई यशवंत गोयल ने कहा कि आरोपी बेहद शातिर है जो नकली नोट की डील में भी ठगी कर रहा था। वह असली नोटों की गड्डियों के बीच चिल्ड्रन बैंक के नोट छिपाकर सप्लाई करता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है कि उसने अब तक और कितने लोगों को निशाना बनाया है। दतिया के डेयरी व्यवसायी सोनू पाल को आरोपी ने इसी तरह झांसे में लिया। आरोपी ने उसे वॉट्सऐप कॉल कर बताया कि वह 1 असली नोट के बदले 10 जाली नोट देता है। भरोसे के लिए उसने कुछ असली नोट दिए, जो बाजार में चल गए। इसके बाद 3 लाख असली के बदले 30 लाख के नकली नोट की डील फिक्स हुई। व्यवसायी ने 40 हजार एडवांस भी दे दिए। व्यवसायी को जब शक हुआ कि नोट असली ही हैं, तो उसने महाराजपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी दीनदयाल नगर के टाइगर चौक पर बैग लेकर पहुंचा, उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने जब आरोपी के बैग की तलाशी ली तो दंग रह गई। आरोपी के पास से 500, 200 और 100 रुपए की कुल 20 गड्डियां मिलीं। इन गड्डियों में ऊपर की तरफ एक असली नोट लगा था। नीचे के सभी नोट ‘चिल्ड्रन बैंक’ (चूरन वाले नोट) थे। पुलिस ने आरोपियों से 500 की 13, 200 की 5 और 100 की 2 गड्डियां जब्त की गई हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठग चुका है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

