ग्वालियर | नवागत डीआईजी डॉ. असित यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।
भिंड एसपी से पदोन्नत होकर ग्वालियर डीआईजी बने डॉ. यादव ने अपने विदाई समारोह के दौरान मंच से कहा: “ग्वालियर में अपने स्टेनो से पूछूंगा कि कौन अपने आपको सबसे बड़ा तीस मार खां समझता है… उसका नाम बताना, उसकी मैं सबसे ज्यादा ऐसी-तैसी करूंगा। जिसे भी अपने बारे में थोड़ी सी भी गलतफहमी है—चाहे वह टीआई हो, डीएसपी हो, एडिशनल एसपी हो या एसपी—सबसे पहले उसी को टारगेट किया जाएगा।” यह बयान भिंड में आयोजित उनके विदाई समारोह के दौरान दिया गया था, जहां वे अपने 30 महीने के कार्यकाल का अनुभव साझा कर रहे थे। इसी समारोह का एक और वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वे ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते और खुद को अपराधियों के लिए खलनायक बताते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे काम में ढिलाई या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो खुद को नियम से ऊपर समझेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. असित यादव उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने एमबीबीएस (MBBS) और एमडी (MD) की पढ़ाई की थी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

