नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज 15 अप्रैल 2026 को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं समाजसेवी और दिवंगत भाजपा नेता के सुपुत्र धीरज राजकुमार बंसल ने भी पूर्व गृहमंत्री को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया और निजी स्तर पर शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस चर्चा को दतिया में संभावित उपचुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। दतिया और भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में समर्थकों ने केक काटकर और भंडारे आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया है। उिनके जन्मदिन पर राजनीतिक विश्लेषकों और करीबियों द्वारा उन्हें राजनीति का संकटमोचक और सनातन ध्वजा का वाहक बताते हुए विशेष लेख प्रकाशित किए गए हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जनसेवक बंसल ने दी बधाई

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को जन्मदिन पर जनसेवक धीरज राजकुमान बंसल ने बधाई देते हुये कहा है कि ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन दें। माँ पीताम्बरा की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

