नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर ग्वालियर सेंट्रल जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे नौ बंदियों को रिहा किया गया। इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है। अच्छे आचरण और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी के आधार पर शासन ने उनकी शेष सजा माफ की। रिहा किए गए सभी बंदी हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषी थे। वे 14 साल से ज्यादा समय से जेल में सजा काट रहे थे और एक ही प्रकरण में दोषी पाए गए थे। जेल प्रशासन ने बंदियों के नाम शासन को भेजे थे। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जेल से बाहर आते ही बंदियों ने परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्ष भावुक नजर आए और लंबे समय बाद मिलने पर एक-दूसरे को गले लगाया। रिहाई से पहले जेल प्रशासन ने सभी बंदियों को शॉल और श्रीफल भेंट किए। कार्यक्रम में जेल अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक विदित सरवईया ने बताया कि बंदियों का आचरण अच्छा रहा। इसी आधार पर शासन ने उनकी शेष सजा माफ करने का निर्णय लिया। रिहा किए गए बंदियों में सुरेश उर्फ सज्जन, पंचम जाटव, आशीष शर्मा, जमुना अहिरवार, छोटे और छोटया माली, अजय तोमर, मोहर सिंह, महेंद्र सिंह और लीलाबाई शामिल हैं। पहले गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर ही बंदियों की सजा माफ की जाती थी। पिछले दो सालों से अंबेडकर और गांधी जयंती पर भी यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

