नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चार ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों के संचालन से खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को काफी लाभ मिलेगा। हर साल गर्मी के मौसम में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में भी कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही रेलवे ने यह निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। गर्मी की छुट्टियों में बड़ी संख्या में लोग इन स्थानों की यात्रा करते हैं, जिससे ट्रेनों में दबाव बढ़ जाता है। नई ट्रेनों के संचालन से इस दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जानकारी भी दी जा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें
11 जुलाई तक जारी रहेगी
02199 ग्वालियर-दिल्ली — गुरुवार
02200 दिल्ली- ग्वालियर — रविवार
1 मई तक जारी रहेगी
06597 बेंगलुरु-ऋषिकेश — शुक्रवार
06598 ऋषिकेश-बेंगलुरु — रविवार
28 जून तक जारी रहेगी
04123 प्रयागराज-नई दिल्ली — सोमवार और गुरुवार
04124 नई दिल्ली-प्रयागराज — गुरुवार और सोमवार
19 अप्रेल से 28 जून तक
08743 दुर्ग-हरिद्वार — सोमवार
08744 हरिद्वार-दुर्ग — गुरुवार
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ट्रेनों की संख्या
ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ शहरों के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनके संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में ऐसी ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

