नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर । बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कलारी के पास गुमटी के नीचे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुलिस के अनुसार शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव के पास एक जहर की पुड़िया और खाली गिलास पड़ा हुआ मिला है। युवक की उम्र करीब 28 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। आशंका है कि युवक नशे का आदी हो सकता है और उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया हो, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना से पहले उसके साथ कौन था और वह कहां का रहने वाला था, इसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए शहर के अन्य थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि युवक ने खुद जहर पिया या किसी ने उसे जहर देकर हत्या की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना से पहले युवक के साथ कौन था, इसका पता लगाया जा सके। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

