नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ईरान-इजराइल जंग जारी है। ऐसे में इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। पूरे मध्यप्रदेश समेत अब ग्वालियर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। ऐसे में गैस की सप्लाई रुकने से शादी समारोह, होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने डीलरों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने की एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग का पोर्टल बंद कर दिया गया है। गैस एजेंसियों पर भी कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग भी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं की की जा रही है, जिन्होंने 25 दिन पहले सिलेंडर लिया था। ग्वालियर जिले में कुल 5 लाख 47 हजार 214 एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें उज्ज्वला योजना के 1 लाख 51 हजार 316 उपभोक्ता शामिल हैं। वर्तमान में जिले में रोजाना करीब 10,566 घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इंडेन गैस एजेंसी ने फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है। एचपी और भारत गैस की ओर से आधिकारिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन गैस की कमी के कारण सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति बताई जा रही है। ग्वालियर जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया लॉट नहीं आया है। इसी कारण फिलहाल एक महीने तक कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग रोकी गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की स्थिति सामान्य है, हालांकि कुछ पाबंदियां लागू की गई हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

