ग्वालियर| पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब दो महीनों में 571 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 41 लाख रुपए आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर छात्र, गृहिणी, मजदूर, किसान, वकील और निजी नौकरी करने वाले सैकड़ों लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ग्वालियर से गुम हुए मोबाइल देश के कई राज्यों में एक्टिव मिले। इनमें दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, झांसी, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। साइबर सेल ने मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया| बरामद मोबाइलों में Apple, Samsung, OnePlus, Vivo, Redmi, Oppo, Realme, Motorola और Tecno जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर कई लोग भावुक हो उठे। उनका कहना था कि फोन गुम होने के बाद उन्होंने उसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। कई लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि महीनों बाद अपना खोया फोन वापस मिलना उनके लिए बेहद खास पल है। SSP धर्मवीर सिह यादव ने बताया कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीमों ने बीते तीन महीनों में IMEI ट्रैकिंग के जरिए सैकड़ों मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पहचान सुनिश्चित करने के बाद संबंधित थानों के माध्यम से मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

