नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। शहर की एयर कनेक्टिविटी अब और मजबूत होने जा रही है। 4 मई से अकासा एयर की नई फ्लाइट सेवा शुरू होगी, जिसके बाद ग्वालियर से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़कर सप्ताह में 6 दिन हो जाएगी। अब तक इंडिगो की फ्लाइट्स मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित हो रही थीं। नई व्यवस्था के तहत अकासा एयर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को लगभग पूरे सप्ताह फ्लाइट सुविधा मिल सकेगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों को बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ा फायदा होगा। टर्मिनल डायरेक्टर लोकेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, दिल्ली के लिए 6 दिन फ्लाइट सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी भी आसान होगी। नई फ्लाइट राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी और 11:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह टाइमिंग खासतौर पर बिजनेस और डे-ट्रैवल करने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक मानी जा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

