नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। सड़कों को बनाने वाली सरकारी एजेंसियों की प्लानिंग का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चाहे सचिन तेंदुलकर रोड हो या फिर झांसी रोड। यहां से निकलने वाले राहगीरों के लिए सड़कों पर उड़ती धूल आफत बन रही है। यहां लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर मनमर्जी से व्हाइट टॉपिंग सड़क डाल रहे हैं। वहीं ग्वालियर स्मार्ट सिटी की प्लानिंग सड़क बनाने के बाद बारिश के इंतजार में छोड़ने की है। बारिश के बाद डामरीकरण करने की है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सचिन तेंदुलकर रोड की लंबाई 2.460 किमी और लागत-7.13 करोड़ है। डिवाइडर के दोनों तरफ 9-9 मीटर चैड़ी सड़क बनेगी। पानी निकासी के लिए पाइप डालकर व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य के चलते 230 मीटर सीमेंट कंक्रीट सड़क बनेगी। शेष डामरीकरण होगा। यहां पर पर्याप्त पानी नहीं डालने से पूरी सड़क पर धूल ही धूल उड़ती है। वहीं एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तिराहा की लंबाई 4.50 किमी और लागत-16 करोड़ रुपए है। यहां व्हाइट टॉपिंग सड़क फोरलेन डल रही है। अतिक्रमण के 72 स्थानों चिह्नित हैं। अभी तक लोक निर्माण विभाग और निगम ने तुड़ाई चालू नहीं की। तपोवन से नाका चंद्रवदनी तक की रोड पर गहरे-गहरे गड्ढे है और धूल उड़ती रहती है। एजी पुल से नाका चंद्रवदनी रोड पर कार्य के चलते जाम लगता है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

