नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में व्हाइट हाउस गुट ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल का टिकट काटकर व्यवसायी पारस जैन को अध्यक्ष पद का नया प्रत्याशी घोषित किया है। इस फैसले से नाराज होकर वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व्हाइट हाउस की बैठक और चाय पार्टी में शामिल नहीं हुए, जिससे गुट में बड़ी बगावत और उलटफेर की स्थिति पैदा हो गई है और प्रवीण खुद अपने समर्थकों के साथ बगावत भी कर सकते है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
संभावति चुनावों के लिये व्हाइट हाउस ने अध्यक्ष पद के लिए पारस जैन (संचालक, पारस इंफ्रा और पारस ज्वेलर्स) को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल का टिकट अचानक काटे जाने के बाद व्यापारिक जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। टिकट कटने के बाद बगावती रुख अपनाते हुए प्रवीण अग्रवाल चाय पार्टी से दूर रहे। अब व्यापारिक गलियारों में इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि क्या वे निर्दलीय या किसी अन्य गुट के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। व्हाइट हाउस से जुड़े लोगों ने बताया कि हाउस की राजनीति भी भाजपा के उन दो बड़े नेताओं के खेमों में बंटी हुई है। ऐसे में चेंबर के चुनाव दो हाउसों के बीच नहीं, बल्कि दो नेताओं की व्यापारियों की पकड़ को साबित करेगा। इस वजह से पदाधिकारियों का गायब रहना भी चर्चा का विषय रहा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वैसे चेंबर के चुनाव 18 जुलाई तक होने हैं। लेकिन सौ से अधिक सदस्यों ने गर्मी को देखते हुए चुनाव को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है। इस पर निर्णय के लिए चेंबर आफ कामर्स की साधारण सभा का आयोजन चार जून को होना संभावित है। इसमें ही निर्णय लिया जाएगा कि चुनाव कब होंगे। इसे लेकर भी व्हाइट हाउस के सदस्यों दो फाड़ है। एक गुट चाहता है कि चुनाव समय पर हो और एक गुट चाहता है कि चुनावों को आगामी समय के लिए टाल दिया जाए।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

