नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में 8 साल की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची शुक्रवार सुबह अपने घर में बिस्तर पर मृत मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने पड़ोसी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची अलीना पिता और दो भाई-बहनों के साथ रहती थी। गुरुवार शाम वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पड़ोस में रहने वाले आमीन खान के घर में घुस गई और वहां रखी गुल्लक से कुछ रुपए निकाल लिए। बताया जा रहा है कि जब आमीन खान घर लौटा तो उसे रुपए गायब मिले। आसपास पूछताछ करने पर उसे बच्ची पर शक हुआ। बाद में बच्ची पास की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए मिली। सख्ती से पूछने पर उसने रुपए लेने की बात कबूल कर ली और रुपए छिपाने की जगह भी बता दी। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पड़ोसी ने बच्ची के साथ मारपीट की और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। हालांकि आसपास के कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने पूछताछ होते देखी थी, लेकिन मारपीट होते नहीं देखी। शुक्रवार सुबह जब अलीना नहीं उठी तो परिजनों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. कोक सिंह को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि 8 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। चोरी की घटना के बाद पड़ोसी द्वारा बच्ची से पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। पिता ने मारपीट का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

