नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) मुख्यालय परिसर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की मेजबानी अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने की।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए देशव्यापी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधा लगाया।अपेक्स बैंक और सहकारिता विभाग के माध्यम से पर्यावरण दिवस पर एक ही दिन में 1 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में एक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं (जैसे फसल ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाने) को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

