नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– गुड़ा गुड़ी का नाका, कंपू पर शराब की दुकानें बनी सिरदर्द
– महिला बेटियों को भद्दी फब्तियां कसते हैं शराबी
ग्वालियर। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारों के बीच ग्वालियर की हकीकत उलट है। शहर की कई सडकें अब महिलाओं, बेटियों के लिए असुरक्षित होती जा रही हैं। दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा, कॉलेज जाती छात्राएं हों या घर का सामान लेने निकलीं महिलाएं उनके जहन में अपनी सुरक्षा का मुद्दा चलता रहता है। विडंबना देखिए, पुलिस की फाइलों में तो पिंक बूथ और बेटी की पेटी जैसी योजनाएं हैं, लेकिन धरातल पर गुड़ा-गुड़ी का नाका से लेकर कंपू तक की सड़कें महिलाओं, बेटियों के लिए असुरक्षित होती जा रही हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
शहर के कई इलाके अब असुरक्षा के सिंबल बन चुके हैं। गुड़ा-गुड़ी का नाका पर स्थित शराब की दुकान महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। यहां दिनभर शराबियों का जमावड़ा रहता है, जो आते-जाती महिलाओं पर भद्दी फब्तियां कसते हैं। यही हाल केआरजी कॉलेज (कंपू) का है, जहां छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। कोचिंग सेंटरों और गल्र्स स्कूलों के बाहर मंडराते मनचले पुलिस की मुस्तैदी के दावों की हवा निकाल रहे हैं। ग्वालियर किले पर महिलाओं का अकेले जाना मतलब छेडखानी को दावत देना है। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाला सुनसान इलाका हो या रेलवे स्टेशन का परिसर, हर तरफ असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। स्टेशन पर रात में ट्रेन पकडना या उतरना महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
महिला सुरक्षा की बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने खुद शहर में 53 ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं जिन्हें ब्लैक स्पॉट माना गया है। इनमें पुलों के नीचे, सुनसान गलियां और प्रमुख कोचिंग सेंटर्स शामिल हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने नगर निगम को पत्र लिखकर 14 ऐसे अंधेरे रास्तों की सूची दी है, जहां स्ट्रीट लाइट न होने के कारण अपराधी सक्रिय रहते हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

