नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– सराफा बाजार की सबसे बड़ी होली का दहन भी 2 को
ग्वालियर। होली पर इस बार ग्रहण का असर है। 24 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो चुके हैं और 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। शहर की सबसे बड़ी होली का दहन सराफा बाजार में होगा, जिसका दहन 2 मार्च को ही किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में 2 मार्च को ही शाम करीब 7-8 बजे के बीच होलिका दहन होगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सराफा बाजार में 2 मार्च की रात करीब 8 बजे होलिका दहन किया जाएगा। होली उत्सव समिति के गोपाल दास अग्रवाल ने बताया कि सराफा बाजार में करीब 65 साल से होली जलती आ रही है। शहर में सबसे बड़ी कंडों की होली यहीं पर जलती है, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। होलिका दहन के लिए मुरैना के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 25 हजार कंडे मंगाए जा रहे हैं। होलिका दहन के लिए सराफा बाजार में आकर्षक विद्युतसज्जा व अन्य सजावट की जाएगी। होली के साथ ही पटाखे भी जलाए जाएंगे।4 मार्च को परंपरागत तरीके से होली खेली जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इसी प्रकार सनातन धर्म मंदिर मंदिर के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि 2 मार्च को शाम 7 बजे होलिका दहन किया जाएगा। अचलेश्वर मंदिर के पुजारी गगन पंडित ने बताया कि अचलेश्वर मंदिर में 2 मार्च को शाम 7.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। कोटेश्वर मंदिर के पुजारी कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा 2 मार्च को होलिका दहन कराया जाएगा। 4 मार्च को होली खेली जाएगी। गुप्तेश्वर मंदिर के महंत सोनू गुरू ने बताया कि 2 मार्च को शाम 6.30 बजे होलिका दहन होगा। दूसरे दिन ग्रहण के कारण मंदिर के पट बंद रहेंगे। 4 मार्च को होली खेली जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गिरगांव महादेव मंदिर के पुजारी गंधर्व गुर्जर ने बताया कि 2 मार्च को रात 8 बजे होलिका दहन होगा। 4 और 5 को गिरगांव की परिक्रमा भक्तों द्वारा की जाएगी। मुरार स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के अध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि 4 मार्च को फूलों की होली खेली जाएगी। मांडरे वाली माता के पुजारी आनंद राव ने बताया कि 4 मार्च को होली खेली जाएगी। श्री राम मंदिर फालका बाजार के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बंसल ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन होगा। जौरासी हनुमान मंदिर के पंडित सुरेश चतुर्वेदी ने बताया कि 2 मार्च को होली जलाई जाएगी। वहीं 4 मार्च को होली खेली जाएगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

