नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| अल्प प्रवास पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर तीखा पलटवार किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता केवल जनता को गुमराह करने और “झूठा नैरेटिव” बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास बात करने के लिए कुछ और नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “जो देश के लिए कुछ नहीं कर पाए, वे सिर्फ कहेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संवेदनशील फसलें जैसे गेहूं, चावल और मक्का को इस समझौते के दायरे से बाहर रखा गया है ताकि घरेलू किसानों को कोई नुकसान न हो।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बिना नाम लिए उन्होंने विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग “अब्बा डब्बा जब्बा” कर रहे हैं और केवल हंगामा खड़ा करना चाहते हैं क्योंकि वे किसानों की बढ़ती ताकत को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ग्वालियर प्रवास के दौरान उन्होंने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कुनो नेशनल पार्क में चीतों की बढ़ती संख्या पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

