नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर-भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर लेन उन्नयन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए परियोजना की Detailed Project Report (DPR) अब अंतिम चरण में पहुँच गई है. NHAI इस मार्ग को आधुनिक, सुरक्षित और उच्च क्षमता वाली फोर लेन सड़क में बदलने की तैयारी में है. हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना का जिम्मा NHAI को सौंपा है. मध्यप्रदेश में कनेक्टिविटी और सड़क अवसंरचना को मजबूत करने हेतु यह पहल ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास के लिए निर्णायक साबित होगी.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
DPR में वर्तमान और भविष्य के यातायात का आकलन, शहरों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, सड़क सुरक्षा से जुड़े खतरे और ब्लैक स्पॉट्स का समाधान शामिल है. इस परियोजना के तहत आवश्यक बायपास निर्माण, लेन एलाइनमेंट सुधार, उन्नत साइनज, क्रैश बैरियर, रोड मार्किंग जैसे आधुनिक सुरक्षा उपाय प्रस्तावित किए गए हैं. DPR स्वीकृति के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी और आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की योजना है. NH‑719 की कुल लंबाई लगभग 117 किमी है, जहाँ प्रतिदिन करीब 20,000 वाहन गुजरते हैं. मार्ग को 2-लेन से फोर लेन में अपग्रेड करने से यात्रा समय कम होगा, ट्रैफिक जाम घटेगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी दुर्घटना संभावित स्थानों का उन्मूलन होगा, शहरों में भारी वाहनों का प्रवेश कम होने से प्रदूषण और भीड़भाड़ घटेगी. यह मार्ग मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापारिक संपर्क कड़ी है. उन्नयन के बाद लॉजिस्टिक्स, कृषि उत्पाद परिवहन, व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आर्थिक और क्षेत्रीय विकास को नई गति
फोर लेन अपग्रेड से ईंधन बचत, परिवहन लागत में कमी, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, पर्यटन और रोजगार में वृद्धि जैसे प्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे. NHAI ने कहा कि यह परियोजना ग्वालियर–चंबल क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और अवसंरचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

