नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– रमौआ में 5 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन मुक्त कराई
ग्वालियर। जलालपुर तिराहे के पास से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के लिए समाधि के पास से 20 मकानों का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी हो गई है। इन मकानों के कारण फूलबाग साइड से हजीरा की ओर चढ़ने वाले लूप के 4 पियर और मेन कॉरिडोर के 2 पियर का काम अटका हुआ था। जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 मकान जमींदोज किए। यहां रह रहे परिवारों को वैकल्पिक तौर पर सामने ही जमीन पर अस्थाई आवास बनाकर दिए गए हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वहीं रमौआ में सरकारी जमीन पर बनाई गई सड़क को उखाड़कर प्रशासन ने 5 करोड़ रुपए की जमीन मुक्त कराई है। झांसी रोड एसडीएम अतुल सिंह व तहसीलदार कुलदीप दुबे ने बताया कि रमौआ के सर्वे क्रमांक-101 की 25 हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन पर कॉस्मो इन्फ्राटेक के पार्टनर अरविंद अग्रवाल व जयदीप अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से 40 फीट चौड़ी आरसीसी रोड बना ली गई थी। इस सरकारी जमीन से बेजा कब्जा हटाने के लिये पूर्व में बेदखली आदेश जारी किया गया था। इस आदेश का पालन कराने के लिये राजस्व, पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मशीनों की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक सतेंद्र भदौरिया व रवि करैया सहित संबंधित पुलिस अधिकारी व नगर निगम का मदाखलत दस्ता शामिल रहा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

