जहां गड्ढा-वहां BJP का झंडा… AAP ने शुरू किया आंदोलन

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर में बारिश शुरू होते ही जगह-जगह जो गड्ढे हो गए हैं, उनको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदम अलग ही अंदाज में अपना आंदोलन शुरू किया है. पार्टी कार्यकर्ता हर गड्ढे पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी रोहित गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में जहां सड़क पर गड्ढा होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा अभियान की शुरुआत सिटी सेंटर से की गई है.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जल भराव हो रहा है. सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अभी हाल ही में 18 करोड़ की लागत से बनी महल रोड एक हफ्ते के अंदर तीन बार धंस गई. शहर का सबसे महंगा एरिया सिटी सेंटर में गड्ढों में सड़क देखने को भी नहीं मिल रही है. जब शहर के विकास की बात आती है तो उसका से श्रेय लेने की होड़ केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ऊर्जा मंत्री , विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भारत सिंह लेते हैं तो सड़कों पर गड्ढों के लिए भी यही जिम्मेदार हैं. इसलिए आज हमने जहां सड़क पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा अभियान की शुरुआत की है. ये अभियान पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में चलाया जाएगा जिससे अधिकारियों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित होकर समस्या का समाधान हो.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!