
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कमलाराजा अस्पताल की रसोई में प्रसूताओं (प्रेग्नेंट औरतों) के लिए लड्डुओं के साथ चिकन पकाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल की रसोई के ही बर्तन में चिकन पकाया गया था। मामले का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। इस कारनामे पर प्रबंधन ने यह कहते हुए पर्दा डालने की कोशिश की कि यह पुरानी बात है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मंगलवार को चिकन और लड्डू एक ही रसोई में बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है। रसोई कर्मचारी विनोद बाथम मान भी रहा है कि लड्डू अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं के लिए बनाए जा रहे हैं और चिकन उसने अपने लिए बनाया है। बता दें अस्पताल में भर्ती गर्भवतियों और प्रसूताओं के लिए लड्डू बनाकर भोजन के साथ पराेसे जाते हैं। कमलाराजा अस्पताल की रसोई में यह घालमेल हैरान करने वाला है। क्योंकि इन्हीं बर्तनों में अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के लिए खाना पकता है। उन्हीं में रसोई कर्मचारी लडडू और चिकन बना हैं। यह तो सरासर मरीजों के साथ खिलवाड़ है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

