
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर महानगर के नये नवेले भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के मैनेजमेंट के चर्चें हो रहे है। इन चर्चों में कहा जा रहा है कि भाजपा के होली मिलन समारोह में बड़े नेताओं के पहुंचने से चार चांद लग गये। होली मिलन समारोह से जहां एकजुटता का संदेश गया, वहीं गुटबाजी की खबरों पर भी काफी हद विराम लग गया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

उल्लेखनीय है कि गत रोज भाजपा का होली मिलन समारोह संस्कृति गार्डन में आयोजित हुआ था। होली मिलन समारोह के लिये पहली बार सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आमंत्रण भेजा गया था। इस आमंत्रण में होली मिलन की सूचना दी गई थी। यह सब भाजपा के नये जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के मैनेजमेंट का ही हिस्सा है, जिसके चलते होली मिलन समारोह में भाजपा के बड़े नेताओं का जमघट लगा। बृज की होली के रंग में संस्कृति गार्डन रंगा रहा। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, सांसद भारत सिंह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, ध्यानेन्द्र सिंह, माया सिंह, अनूप मिश्रा जैसे बड़े नेताओं ने होली मिलन समारोह की गरिमा बढा डाली। वहीं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, निगम आयुक्त संघ प्रिय, एडीएम विवेक कुमार ने भी होली मिलन समारोह में पहुंचकर सुर्खियां बंटोरी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

