अपराध रोकने में नाकाम क्यों ग्वालियर पुलिस ?, कॉम्बिंग गश्त दिखावा बनी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। पुलिस के पास बदमाशों की सूची रहती है, तभी तो कॉम्बिंग गश्त के दौरान वह उनके घर पहुंच चेक करने का काम करती है, लेकिन उसके बाद भी अपराधिक घटनाएं बंद नहीं हो पा रही हैं। इससे यह समझ सकते हैं कि पुलिस के पास किन बदमाशों की सूची रहती है। अब जिन बदमाशों ने अपराध से दूर होकर अपने घर पर रहना शुरू कर दिया है, उनके घर पर हर आने वाले त्योहार से पहले पुलिस की दस्तक होती है तो फिर ऐसे में परेशान होकर उक्त अपराधी फिर से अपराध की दुनिया में लौटने का मन बना सकते हैं, क्योंकि ऐसे बदमाश यह सोचने के लिए मजबूर हैं कि जब अपराध करना छोड़ दिया, तब भी पुलिस पीछा नहीं छोड़ रही तो फिर छोड़ने का क्या फायदा हुआ।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
त्योहार आने से पहले ही पुलिस को अचानक से कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की चिंता सताने लगती है। भोपाल स्तर पर पुलिस के मुखिया कर साफ कह चुके हैं कि रात्रि गश्त हर हाल में किया जाए और इसको लेकर प्रदेशभर के जिलों के एसपी को भी निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एसपी ने भी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि रात्रि गश्त करने की परिपाटी का शामिल हो गया है। कॉम्बिंग गश्त कर चिन्हित बदमाशों के घरों पर देर रात दस्तक देकर एक तरह से उनको जगाने का काम कर रहे हैं। अगर यही बदमाश अपराध करते हैं तो फिर यह सूची पुलिस के पास है। ऐसे में वारदात के बाद पुलिस को आरोपी को पकड़ने में देर क्यों लगती है और अपराध ही क्यों होते है ? पुलिस ने हर बैठक में रात्रि गश्त पर जोर दिया है। लेकिन पुलिस के थाने ही सन्नाटे में रहते हैं तो फिर मोहल्लों में पुलिस कहां से नजर आएगी।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
शहर में जिस तरह की अपराध की घटनाएं होती हैं तो उसके बाद एक ही सवाल उठता है कि आखिर पुलिस रात के समय कहां गायब रहती है, क्योंकि शहर की सड़कों पर रात के समय पुलिस पूरी तरह से ओझल रहती है, जिसके कारण बदमाश वारदात कर आसानी से शहर से बाहर निकल जाते हैं। अब रात की बात तो छोड़ो दिन के समय ही मुरार के सीपी कॉलोनी के पास से एक बालक का बाइक सवार बदमाश अपहरण कर ले गए और पुलिस की नजर उन तक नहीं पहुंच सकी थी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!