
नवरात्र की शुरुआत तीन अक्टूबर से हो गई है। नवरात्र से लेकर दीपावली तक खरीदारी के 10 शुभ मुहूर्त हैं। इससे त्योहारी मौसम में बाजार में रौनक रहने के आसार हैं। सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, बर्तन और कपड़ा बाजार में जबरदस्त तैयारियां शुरू हो गई हैं।नवरात्र से दीपावली के बीच धनतेरस खरीदारी करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। धनतेरस के पहले 5 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर के बीच खरीदारी करने के 8 शुभ मुहूर्त हैं। साथ ही 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग है। इसमें खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है, जिसे अमरेज्य भी कहा जाता है। इस नक्षत्र की गुरुवार को युति खरीददारी के लिए बहुत ही शुभ होती है।
पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस दिन स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन ही धनवंतरी कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस के दिन पात्र का क्रय किया जाए तो पात्र की क्षमता से तेरह गुना धन और ऐश्वर्य प्राप्त होने के योग बनते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से मानसिक शांति मिलती है। शरीर भी पुष्ट होता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक रहती है।

