वेतन निगम से काम कर रहा अतिबल के लिये


निगम में जो हो जाये वह कम है। अब ये ही मामला देख लिजिये जिसमे वरिष्ठ अधिकारी अतिबल सिंह ने अपने निजी काम के लिये दीपक कुशवाह नामक एक कर्मचारी को लगा दिया। जबकि यह कर्मचारी तनख्वाह तो निगम से ले रहा है और काम अतिबल के लिये कर रहा है।
यह कर्मचारी सितंबर 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक जसवंत नगर इटावा में रहा। यह अतिबल सिंह का गांव है जहां इसको देखरेख के लिये उन्होंने भेजा था। इस कर्मचारी की उपस्थिति अतिबल सिंह ही करते थे। जबकि कर्मचारी निगम में मौजूद नहीं था। इस मामले के उजागर होने के बाद आननफानन में कर्मचारी दीपक कुशवाह को बुलाया गया। वर्तमान में इसकी पदस्थी गुढा गुढी नाके पर है। लेकिन अतिबल सिंह के संरक्षण में यह हाजिरी कभी गुढा गुढी के नाका और फायर बिग्रेड कहीं पर भी लगा देता है। निगम में स्थिति ऐसी है कि जो कर्मचारी अतिबल सिंह की मनमानी से मना कर देता है उसकी फाइल तैयार करने की धमकी दी जाती है, जिससे कर्मचारी डरकर कहां मान लेते है। दीपक को लेकर यह भी जानकारी है कि वह हर समय अतिबल के साथ ही रहता है। सूत्रों की माने तो दीपक की नौकरी सिर्फ हस्ताक्षर तक ही सीमित है।