नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| सात समंदर पार छिड़ी जंग की तपिश भले ही अब थम चुकी हो, लेकिन ये तपिश अब भी ग्वालियर-चंबल की रसोइयों को परेशान किए हुए है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच के भू-राजनीतिक तनाव ने देश में ऐसा एलपीजी संकट खड़ा किया है कि नए घरेलू गैस कनेक्शनों पर पूरी तरह ‘ब्रेक’ लग गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आलम यह है कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, तो दूसरी तरफ नए और डीबीसी (डबल बॉटल कनेक्शन) के लिए उपभोक्ता सिर्फ मिन्नतें करने को मजबूर हैं। अकेले ग्वालियर में डेढ़ हजार से अधिक आवेदन धूल खा रहे हैं और आवेदक एजेंसियों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। बता दें कि जिले में तीनों प्रमुख कंपनियों के करीब 5.73 लाख ग्राहक हैं, जिन्हें संभालने वाली 40 गैस एजेंसियां फिलहाल असहाय नजर आ रही हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस पूरे खेल में सबसे बड़ी विडंबना यह है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से नए कनेक्शन रोकने का कोई लिखित आदेश या सर्कुलर जारी ही नहीं किया गया है। पर्दे के पीछे से खेल करते हुए सीधे पोर्टल पर आवेदन का लिंक ही बंद कर दिया गया। जब कोई लिखित गाइडलाइन ही नहीं है, तो एजेंसी संचालक भी उपभोक्ताओं को कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एजेंसियों के ’नो-सिग्नल’ रवैये से आम जनता बेहाल है। सिटी सेंटर के निवासी सत्येंद्र कुमार बताते हैं, कि मुझे नया कनेक्शन लेना था, एक महीने से चक्कर काट रहा हूं। अब मजबूरी में 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर से काम चलाना पड़ रहा है। समझ नहीं आता कि वहां युद्ध भी थम चुका है, फिर यहां नया कनेक्शन देने में क्या परेशानी है?
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

