नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जिले में संचालित “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। गुरुवार को जिले की 6 महिलाओं को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपकर “शक्ति दीदी” बनाया गया। जिले में अब तक 118 महिलाएं इस नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कलेक्टर रुचिका चौहान ने रेसकोर्स रोड स्थित सैनिक फिलिंग स्टेशन पर गायत्री एवं केसर फिलिंग स्टेशन पर प्रवीणा नाम की महिला को शक्ति दीदी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं का फूलमालाओं से स्वागत किया और शक्ति दीदी की जैकेट पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर चौहान ने कहा कि सभी महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला प्रशासन और पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों को कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास राहुल पाठक और सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन भी मौजूद रहे। इसी क्रम में जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा बड़ागांव स्थित कामतानाथ फिलिंग स्टेशन पर कल्पना, कम्पू स्थित सुविधा फ्यूल्स पर सोनम और संध्या वहीं गोले का मंदिर स्थित इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन पर अनुराधा नाम की महिला को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

