नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
शहर में बस संचालन के लिए 10 प्रमुख रूट फाइनल कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने इन रूटों का निरीक्षण कर नागरिकों से भी सुझाव लिए हैं| शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में ई-बस परियोजना अब रफ्तार पकड़ चुकी है। दिल्ली से आए अर्बन ट्रांसपोर्ट निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया ने ग्वालियर पहुंचकर तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर का गहन निरीक्षण किया और साफ निर्देश दिए कि जून माह तक हर हाल में सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि आमजन को जल्द से जल्द ई-बस सेवा का लाभ मिल सके।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले रमौआ बस डिपो का जायजा लिया, जहां बसों की पार्किंग, ले-आउट और चार्जिंग पॉइंट्स की व्यवस्था को परखा। इसके बाद उन्होंने आईएसबीटी बस स्टैंड पर बन रहे 40 ई-बस क्षमता वाले आधुनिक डिपो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर व मेंटेनेंस एरिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। इस दौरान अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, भवन अधिकारी पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अगर तय समय सीमा पर काम पूरा हुआ, तो ग्वालियर जल्द ही ई-बस सेवा के जरिए स्वच्छ, स्मार्ट और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाएगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

