Headlines

आम आदमी पार्टी का ऑफिस बंद, 50 हजार रुपये किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने लगाया ताला

भोपाल। आम आदमी पार्टी(आप)के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, तो मकान मालिक ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इसे दिल्ली विधानसभा में हुई आप की हार के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आप के प्रदेश पदाधिकारी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। अंदरुनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपस में अंदरुनी विवाद दिखने लगा है।
आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं कि भोपाल सुभाष नगर में किराए से संचालित प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। भोपाल के पदाधिकारियों से जानकारी लेती हूं। इधर भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने बताया कि हमारा जिला कार्यालय नरेला शंकरी जोड़ पर है। मुझे कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि पार्टी का प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!