Headlines

अब राजौरिया की टीम पर नजरें…


लंबी रस्साकशी के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्षी की कमान तो जयप्रकाश राजौरिया को सौंप दी है। उन्होंने अपना कार्यभार भी गत रोज पूरे जोशीले स्वागत के बीच सम्हाल लिया है। रविवार को उन्होंने पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी मुखर्जी भवन में देखा, लेकिन सबकी नजरें उनकी टीम पर टिक गई है। टीम बनाना आसान तो नहीं, क्योंकि सबको साथ लेकर चलना होगा। हालांकि राजौरिया के सामने अभी कोई चुनाव नहीं है। फिर भी सभी गुटों को साधना टेड़ी खीर है। पहले से ही सूत्रों की माने तो राजौरिया की ताजपोशी के बाद कुछ बड़े नेता नाराज है। लेकिन अब इनको साथ लेकर राजौरिया को उनके समर्थकों को टीम में शामिल करना भी प्राथमिकता है। देखना यह है कि कैसे वीडी के वीटो से जिलाध्यक्ष बने राजौरिया समन्वय स्थापित करते है।
भास्करप्लस डाट काम