गुना। केंद्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia ने अपने दो दिवसीय गुना-अशोकनगर-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के दौरे से पहले समर्थकों और क्षेत्र की जनता से एक खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से आग्रह किया है कि उनके आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न किया जाए और ईंधन बचाने में सहयोग दिया जाए।

सिंधिया ने अपने संदेश में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान के अनुरूप मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए स्वागत या कार्यक्रमों में वाहन लेकर आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। साथ ही लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और संसाधनों के संरक्षण में योगदान देने की अपील की। सिंधिया की इस अपील को पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जनभागीदारी के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

