नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियार किला घूमने आए छत्तीसगढ़ के एक पर्यटक की सोमवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। किले की ढलान पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में ट्रक का पहिया उसके सीने के ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सूरजपुर निवासी 35 वर्षीय प्रमोद देवगन अपने बहनोई देवीलाल और बहन प्रमिला के साथ ग्वालियर आए थे। वे घाटीगांव में रहने वाले अपने दूसरे बहनोई वीरेंद्र के यहां ठहरे हुए थे। सोमवार को पूरा परिवार ग्वालियर किला घूमने पहुंचा था। बताया गया है कि शाम करीब चार बजे परिवार किले के उरवाई गेट के पास पहुंचा था। इसी दौरान ढलान से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने प्रमोद को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का पहिया उसके सीने के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्वजन चीख-पुकार करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा के स्टाफ ने मानवता दिखाते हुए घायल प्रमोद को अपनी गाड़ी से तत्काल जेएएच पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही उसकी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला, जिससे हादसे के फुटेज नहीं मिल सके। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों की मदद से ट्रक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

